{"_id":"672af76c4f44dfc1d70572d5","slug":"particular-community-youth-viral-obscene-pictures-of-the-girl-case-filed-pauri-garhwal-uttarakhand-news-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri Garhwal: युवती की अश्लील तस्वीरें की सोशल मीडिया पर वायरल, समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri Garhwal: युवती की अश्लील तस्वीरें की सोशल मीडिया पर वायरल, समुदाय विशेष के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Wed, 06 Nov 2024 10:33 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:33 AM IST
सार
समुदाय विशेष के युवक ने युवती की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद पौड़ी के थाना क्षेत्र पैठाणी में एक युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल करने के आरोपी समुदाय विशेष के युवक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील रावत ने बताया कि क्षेत्र में नाई का कार्य करने वाले एक युवक ने क्षेत्र की एक युवती की अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की है। आरोपी विशेष समुदाय का है। पीड़िता के जीजा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार चल रहा है।
विज्ञापन