फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parshad complaint to police in two girl child death in rispana.

दो बच्चियों की मौत मामले में ईई के खिलाफ तहरीर

Tue, 31 May 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 May 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
parshad complaint to police in two girl child death in rispana.
रिस्पना नदी में इसी जगह हुआ था हादसा। - फोटो : अमरउजाला

देहरादून की भगत सिंह कालोनी में गड्ढे में गिरकर हुई दो बच्चियों की मौत के मामले में क्षेत्रीय पार्षद पार्षद भूपेंद्र कठैत ने रायपुर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उधर, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार विकास का आरोप है कि पार्षद उनसे लेने देन की मांग कर रहे थे। उनकी बात न मानने पर उन्होंने मेरे खिलाफ तहरीर दी गई है। पार्षद ने अधिशासी अभियंता के आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह कठैत ने क्षेत्रीय विधायक राजकुमार को भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यदि विभाग कार्य के बाद सही से गड्ढों को भर देता तो हादसा नहीं होता। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान जीवन सिंह, सुधीर गुप्ता, महिपाल धीमान, संजीव, नीरू, वर्षा, राजकुमार कक्कड़ आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन


पांच महीनों से हो रहा एनजीटी का उल्लंघन
पांच महीनों से एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन हो रहा है। शहर में चल रहे सीवर कार्यों को रोकने को लेकर एनजीटी ने करीब पांच माह पहले आदेश जारी किया था। इसके बावजूद भगत सिंह कॉलोनी में एक महीने पहले तक काम चलता रहा। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार विकास का कहना है कि इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है। क्षेत्र के ही लोगों की ओर से मिट्टी लगाकर पानी रोका गया था, जिसकी वजह से वहां गड्ढा हुआ। वरना नदी में तो मलबे से पहले ही पानी भर जाना चाहिए था। विकास ने कहा कि इस संबंध में हम अपना पक्ष जांच कमेटी को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed