{"_id":"64fb7efef0ddb21e930e812a","slug":"parliamentary-committee-discussed-chardham-rail-project-in-detail-dehradun-news-c-5-drn1005-240848-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: संसदीय समिति ने चारधाम रेल परियोजना पर विस्तार से चर्चा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: संसदीय समिति ने चारधाम रेल परियोजना पर विस्तार से चर्चा की
विज्ञापन
उत्तराखंड में चारों धामों को रेल सुविधाओं से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर रेलवे गंभीरता से काम कर रहा है। रेलवे संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा की। समिति ने तय समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। रेलवे की संसदीय समिति को देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करना था, लेकिन बरसात के कारण समिति के सदस्य स्टेशन पर नहीं पहुंच पाए।
शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह के नेतृत्व में रेलवे की स्थाई समिति के 20 सदस्य सुबह हरिद्वार दर्शन करने के बाद दोपहर दून पहुंचे। इसके बाद मसूरी रोड स्थित एक होटल में समिति के अध्यक्ष राधा मोहन सिंह ने अधिकारियों संग बैठक की। अपने एक्स अकाउंट पर फोटो साझा करते हुए राधा मोहन सिंह ने लिखा रेल संबंधी स्थाई समिति की बैठक देहरादून के संपन्न हुई। इसमें उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे के साथ-साथ चारधाम रेल परियोजना पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने कर्ण प्रयाग रेल लाइन के निर्माण कार्यों की जानकारी दी। वहीं संसदीय समिति ने केदारनाथ के नजदीक से गुजरने वाली रेल मार्ग और कुमाऊं मंडल में प्रस्तावित रेल विकास कार्यों की जानकारी ली। रेलवे के अनुसार संसदीय समिति तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर है। इन दिनों उत्तराखंड में भ्रमण कर यहां रेल सुविधाओं के विस्तार की परिकल्पना पर रिपोर्ट तैयार कर रेल मंत्रालय को सौंपेगी।
विज्ञापन
-- --
दून स्टेशन का भी होना है विस्तार
देहरादून स्टेशन का भी विस्तार होना है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की है। योजना के तहत दून के हर्रावाला स्टेशन का भी कायाकल्प होना है। 30.7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बताया जा रहा है कि संसदीय समिति ने इन बिंदुओं पर भी चर्चा की। इस दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी व पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्र वीर रमण समेत रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने टपकेश्वर में टेका मत्था
रेलवे संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका। महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया, शाम करीब पांच बजे वह मंदिर पहुंचे। पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक के बाद वह कुछ ही देर में लौट गए। उन्होंने कहा, उत्तराखंड स्वयं में देवभूमि है और यहां पर एक-एक सिद्ध पीठ में भगवान स्वयं विराजमान रहते हैं।
-- -- -
यह है रेलवे का चार धाम प्रोजेक्ट
देहरादून। केंद्र सरकार का उत्तराखंड में 153 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाने का लक्ष्य है, इसमें गंगोत्री-यमुनोत्री को भी रेलवे लाइन से जोड़ने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार करीब 30 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट केंद्र सरकार उत्तराखंड के लिए तैयार कर रही है। यह प्रोजेक्ट परवान चढ़ा तो तीर्थयात्रियों के लिए चारधाम यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। इसी प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए रेलवे की ससंदीय टीम देहरादून पहुंची हुई है। इसके लिए आगामी पांच सालों का लक्ष्य रखा गया है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक 125 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाने का भी काम चल रहा है। इस पर भी टीम ने चर्चा की। बताया गया है कि चार धाम यात्रा के लिए फिलहाल प्राथमिक इंजीनियरिंग सर्वे चल रहा है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ तक रेल पहुंचाने के लिए चार धाम बीजी रेल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का फाइनल लोकेशन सर्वे कराया जा रहा है। मा.सि.रि.