फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parking system changed without information, commotion

बिना जानकारी बदल दी पार्किंग व्यवस्था, हंगामा

Sat, 08 Oct 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

सुरक्षाकर्मियों से डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं तीमारदारों की नोकझोंक हुई।दून अस्पताल की नई ओपीडी में पार्किंग की समस्या नासूर बनी है। उधर, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रबंधन की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है। चंडीगढ़ से देर शाम इंजीनियर पहुंचे और उन्होंने मशीन में आई तकनीकी खामी को ठीक कर दिया।

विज्ञापन
Parking system changed without information, commotion

विस्तार

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को पार्किंग की व्यवस्था बिना डॉक्टरों, कर्मचारियों को पूर्व में जानकारी दिए बदल दी गई। जिससे यहां अव्यवस्था फैल गई। सुरक्षाकर्मियों से डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं तीमारदारों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

दून अस्पताल की नई ओपीडी में पार्किंग की समस्या नासूर बनी है। पार्किंग की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यहां बेसमेंट में शुरू नहीं हो पाई है। शुक्रवार को सभी दोपहिया वाहनों को बिल्डिंग के पीछे खड़ी करने को कह दिया गया। सुरक्षाकर्मी बैरियर लगाकर खड़े हो गए। कई डॉक्टरों, कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक सुरक्षा कर्मियों से हुई। कई ने अभद्रता का आरोप भी जड़ा। उधर, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रबंधन की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जंबो पैक तैयार करने वाली मशीन ठीक
दून अस्पताल के ब्लड बैंक में डेंगू मरीजों के लिए जंबो पैक तैयार करने वाली खराब पड़ी मशीन को ठीक करने के लिए शुक्रवार को इंजीनियर पहुंच गए। चंडीगढ़ से देर शाम इंजीनियर पहुंचे और उन्होंने मशीन में आई तकनीकी खामी को ठीक कर दिया। डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री के मुताबिक एफरेसिस मशीन ठीक हो गई है। अब एफरेसिस हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed