फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paris summit home work in dehradun.

देहरादून में हुआ पेरिस शिखर सम्मेलन का होमवर्क

Tue, 01 Dec 2015 01:21 PM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Dec 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
Paris summit home work in dehradun.

जलवायु परिवर्तन से पैदा होने वाले खतरे से निपटने के लिए फ्रांस के पेरिस में शुरू हुए शिखर सम्मेलन का होमवर्क 50 देशों के प्रतिनिधियों ने देहरादून में किया था।

विज्ञापन


भारतीय वन्य जीव संस्थान में जुटे इन प्रतिनिधियों ने इको सिस्टम सर्विसेज, वित्तीय संसाधन, प्रौद्योगिकी, परंपरा, जैव विविधता संरक्षण आदि बिंदुओं पर खाका तैयार किया था। विशेषताओं और कमियों की सूची भी यहां तैयार की गई थी। साथ ही यह भी तय कर लिया गया था कि जलवायु परिवर्तन के मामले में कौन सा देश किस विशेषज्ञता में दूसरे की मदद कर सकता है।
विज्ञापन


भारतीय वन्य जीव संस्थान में सितंबर में आयोजित बैठक में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने पहले सामूहिक रूप से जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, इको सिस्टम, जैव विविधता पर मंडरा रहे संभावित खतरों की समीक्षा की। इसके बाद प्रत्येक प्रतिनिधि ने अपने देश की जलवायु परिवर्तन की स्थिति, विशेषज्ञता और कमियों के संबंध में सूची तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र के संगठनों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

Paris summit home work in dehradun.

सूची तैयार करने के बाद अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों के ग्रुप बनाकर यह तय किया गया था कि कौन देश किस विशेषज्ञता में दूसरे की मदद कर सकता है। साथ ही जलवायु परिवर्तन से होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने और प्रौद्योगिकी सहयोग पर भी चर्चा हुई थी।

बैठक में ब्रिटेन, चीन, जर्मनी, सूडान, बोसनिया, कनाडा आदि देशों के प्रतिनिधियों ने वन विस्तार और कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन भी विचार रखे थे। संयुक्त राष्ट्र के संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे थे।

कार्यक्रम में विश्व के सभी देशों की सरकारों से जलवायु परिवर्तन की इस मुहिम में सक्रियता दिखाने का भी अनुरोध किया गया। कार्यक्रम में आए प्रतिनिधियों ने ग्रुप डिस्कशन के बाद यह रिपोर्ट अपनी सरकारों को भेजी थी। इन्हीं मुद्दों पर पेरिस में हो रहे शिखर सम्मेलन में विचार-विमर्श किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed