{"_id":"5a4cd9f14f1c1bce6d8b7a38","slug":"parents-will-be-in-trouble-if-minor-caught-this-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग पकड़े गए अगर ऐसा काम करते तो मुश्किल में पड़ जाएंगे मां-बाप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग पकड़े गए अगर ऐसा काम करते तो मुश्किल में पड़ जाएंगे मां-बाप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलौर/ नारसन
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Demo pic
नाबालिग अगर ऐसा काम करते हुए पकड़े गए तो मां-बाप मुश्किल में पड़ जाएंगे। इसलिए माता-पिता को अब इस बात का खास ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर हुई गोष्ठी में एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने कहा हेलमेट को बोझ नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते वक्त हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। एसएसपी ने कहा कि यदि कोई भी नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया तो उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को कोतवाली मंगलौर में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने लोगों से ट्रैफिक सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।
विज्ञापन
यदि कोई भी बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाते पकड़ा गया तो यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई भी नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा गया तो उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने पर जोर
पुलिस
- फोटो : file photo
एसएसपी ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। गोष्ठी में कई लोगों ने ओवरलोडिंग वाहनों पर लगाम लगाने पर जोर दिया।
पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली मोटर साइकिलों पर भी लगाम लगाने की मांग की गई। गोष्ठी में एसपी देहात मणिकांत मिश्र, एसपी क्राइम प्रकाश चंद आर्य चेयरमैन चौधरी इस्लाम, प्रदीप शर्मा बीएल अग्रवाल, ओमप्रकाश, विजय शास्त्री, राकेश लोहान, आदि मौजूद थे।
बस स्टेशन तिराहे का निरीक्षण किया
एसएसपी ने बस स्टेशन के पास तिराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि लढौरा की ओर आने वाले भारी वाहनों से जाम लगता है। यहां स्थित तांगा स्टैंड को भी अन्यत्र शिफ्ट कराया जाएगा। एसएसपी ने नारसन चौकी पर भी दुर्घटनाओं को कम करने के लिए क्षेत्र के लोगों के साथ विचार साझा किए। एसएसपी ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं जिला हरिद्वार में हो रही हैं।
उन्होंने अभिभावकाें से अपने बच्चो को ट्रैफिक के नियमों के बारे में बनाने और दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम प्रकाशचंद सीओ स्वप्न किशोर सिंह, वीरेंद्र डबराल, कोतवाल गिरीशचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।