{"_id":"453de99973362fc3f68b483a4cd4447c","slug":"parents-meet-cm-on-cbse-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई रिजल्ट पर सीएम से मिले अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई रिजल्ट पर सीएम से मिले अभिभावक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Jun 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के देहरादून रीजन की ओर से रिजल्ट में की गई गड़बड़ियों के विरोध में शनिवार को अभिभावकों ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने सीएम से शिकायत करने के साथ ही छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर भी जल्द कार्रवाई करवाने की मांग की।
सीएम को सौंपा ज्ञापन
अभिभावकों ने सीएम को ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि जिन छात्रों ने जेईई मेंस में बेहतर प्रदर्शन किया है, उन्हें 12वीं में फेल कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि तमाम ऐसे छात्र भी हैं जिन्हें एक जैसे अंक दे दिए गए हैं। छात्रों ने अपने अंक जितने माने थे, उसके आधे भी नहीं मिले हैं।
सीएम ने निर्देश जारी करने की मांग
ऊपर से बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक की ओर से गलत आश्वासन दिए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम से मांग की कि वह जल्द से जल्द क्षेत्रीय निदेशक को निर्देश जारी करें, ताकि उनके बच्चों का भविष्य खराब होने से बच सके।
विज्ञापन