फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parcels will not go from Doon to Delhi by train for three days

Dehradun News: ट्रेन से तीन दिन दून से दिल्ली नहीं जाएंगे पार्सल

Wed, 06 Sep 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Parcels will not go from Doon to Delhi by train for three days

विज्ञापन
I- जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते रेलवे ने पार्सल बुकिंग पर लगाई रोकI





देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन को ध्यान में रखते रेलवे प्रशासन ने दून से होने वाली पार्सल बुकिंग पर अस्थायी रोक लगाई है। इसके चलते आठ से 10 सितंबर तक दून से कोई पार्सल बुकिंग नहीं होगी और न ही कोई पार्सल ट्रेन से दिल्ली जाएगा।



दून से हर रोज औसतन पार्सल के 25 नग दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशन के लिए बुक होते हैं। रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने बताया, जी-20 सम्मेलन के दौरान सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, सराय रोहिल्ला स्टेशन और आदर्श नगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पार्सलों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


इस दौरान पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों से पूरी तरह मुक्त रहेंगे। ऐसे में दून से इन तीन दिनों में कोई भी पार्सल बुक नहीं किया जाएगा। हालांकि, निजी सामान को यात्री कोच में ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed