फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paramedical course will start in medical colleges also

अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी पैरामेडिकल की पढ़ाई, जल्द शुरु होंगे कई कोर्स

Tue, 23 Jan 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 23 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Paramedical course will start in medical colleges also

राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब पैरामेडिकल के कोर्स भी जल्द शुरू होंगे। चिकित्सा-शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। प्रस्ताव को मंगलवार को शासन को भेजा जाएगा।  

विज्ञापन


प्रदेश में इस समय पैरामेडिकल के 15 और डेंटल के दो निजी डेंटल कॉलेज चल रहे हैं। श्रीनगर, देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में अब तक न तो पैरामेडिकल की पढ़ाई हो रही है और न ही डेंटल की।
विज्ञापन


चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि श्रीनगर, देहरादून और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल का कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Paramedical course will start in medical colleges also
कोर्स के लिए 30 छात्र-छात्राओं का दाखिला किया जाएगा। इसका प्रस्ताव मंगलवार को शासन को भेज दिया जाएगा। इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा। फीस के रूप में मेडिकल कॉलेजों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेजों के लेक्चर थियेटर पढ़ाई में काम आ जाएंगे। साथ ही विभागाध्यक्षों एवं अन्य डॉक्टरों को को पठन-पाठन के काम में लगाया जाएगा।

इसके लिए शासन से आग्रह किया जाएगा कि विभागाध्यक्षों एवं अन्य डॉक्टरों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। डॉ. सयाना ने बताया कि भविष्य में खादी ग्रामोद्योग वाली बिल्डिंग को हॉस्टल के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है। पैरामेडिकल करने वाले छात्र-छात्राओं का लाभ अस्पतालों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed