{"_id":"63109995030c754dc5545d41","slug":"paper-leak-case-teams-went-to-many-cities-to-find-out-properties-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak Case: आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाने कई शहरों में गईं टीमें , कुछ लोगों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak Case: आरोपियों की संपत्तियों का पता लगाने कई शहरों में गईं टीमें , कुछ लोगों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
Thu, 01 Sep 2022 05:13 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 01 Sep 2022 05:13 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद आरोपियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई का रोडमैप तैयार किया जा चुका है। वर्तमान में चल रही जांच के कई लोगों की अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। कुछ की जानकारी ईडी के साथ साझा की जा चुकी है।
विज्ञापन
एसटीएफ की प्रेस कांफ्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक मामले में आरोपियों की कई अवैध संपत्तियों के बारे में एसटीएफ को जानकारी मिली है। इन संपत्तियों की खोजबीन के लिए एसटीएफ ने कई शहरों के लिए टीमें रवाना की हैं। जल्द ही एसटीएफ कुछ लोगों पर गैंगस्टर एक्ट भी लगाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद इनकी संपत्तियों को जब्त भी किया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद आरोपियों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई का रोडमैप तैयार किया जा चुका है। वर्तमान में चल रही जांच के कई लोगों की अवैध संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। कुछ की जानकारी ईडी के साथ साझा की जा चुकी है। अब नई संपत्तियों की पड़ताल के लिए टीमों को उत्तरकाशी, रामनगर, धामपुर और लखनऊ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई के बाद ही संपत्तियों को जब्त किया जा सकता है। ऐसे में कुछ लोगों के खिलाफ शुरुआती दौर में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की तैयारी है। इसके साथ ही आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान, केंद्रपाल और अन्य कई आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जा सकता है। इसके बाद बड़ा खुलासा किया जाएगा।