फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper leak case JE Lalit Rai on one day police remand STF enquiry

पेपर लीक मामला: जेई ललित राज एक दिन की पुलिस रिमांड पर, बिजनौर ले जाकर करेगी एसटीएफ पूछताछ

Thu, 01 Sep 2022 04:22 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 04:22 PM IST
सार

केंद्रपाल और हाकम सिंह रावत ने धामपुर में एक बार नहीं बल्कि कई बार नकल कराई है। इस सेंटर पर स्नातक स्तरीय परीक्षा में भी लगभग 100 अभ्यर्थियों को नकल कराई गई थी। ऐसे में इस नकल सेंटर के सहारे ही एसटीएफ आगे बढ़ रही है। यह सेंटर ललित राज शर्मा का घर है।

विज्ञापन
Paper leak case JE Lalit Rai on one day police remand STF enquiry
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

पेपर लीक मामले में जेई ललित राज शर्मा को एसटीएफ ने एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लिया है। उससे बिजनौर के धामपुर में ले जाकर पूछताछ होगी। धामपुर में जिस मकान को नकल सेंटर बनाया गया था, वह भी ललित का ही है। ऐसे में यह इस मामले की अहम कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन


एसटीएफ को इससे बहुत से राज उजागर होने की उम्मीद है। बता दें कि केंद्रपाल और हाकम सिंह रावत ने धामपुर में एक बार नहीं बल्कि कई बार नकल कराई है। इस सेंटर पर स्नातक स्तरीय परीक्षा में भी लगभग 100 अभ्यर्थियों को नकल कराई गई थी। ऐसे में इस नकल सेंटर के सहारे ही एसटीएफ आगे बढ़ रही है। यह सेंटर ललित राज शर्मा का घर है।
विज्ञापन


उसने भी यूपी के दर्जनों अभ्यर्थियों को यहां नकल कराई थी। यही नहीं, अपनी गाड़ियों से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भी लेकर गया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी यहां एक निगम में इंजीनियर है। वह भी वर्ष 2015 में भर्ती हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, उसकी पत्नी के भी अनुचित साधनों का प्रयोग कर भर्ती होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Double Murder: प्रेमिका के रिश्ते की बात सुन प्रेमी के सिर पर सवार हुआ खून, दिनहदाड़े मां-बेटी की कर दी हत्या

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उससे बहुत पूछताछ होनी है। इससे अन्य परीक्षाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है। बता दें कि ललित को एसटीएफ ने 20 दिन पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस कड़ी से जुड़े तकरीबन 15 लोगों को पकड़ा जा चुका है। ललित की संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed