फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Paper leak case Dhampur Inter College teacher arrested Uttarakhand News

Uttarakhand Paper Leak Case: एसटीएफ ने मामले में की 42वीं गिरफ्तारी, धामपुर इंटर कॉलेज का शिक्षक गिरफ्तार

Sat, 29 Oct 2022 10:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 29 Oct 2022 10:04 PM IST
सार

धामपुर क्षेत्र में एक मकान में लीक किए हुए पेपर को हल किया गया था। मकान में दर्जनों अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। जांच में पता चला था कि धामपुर निवासी केंद्रपाल ने उत्तरकाशी के हाकम सिंह के साथ मिलकर यह सारा खेल रचा था। इस मामले में केंद्रपाल समेत धामपुर के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Paper leak case Dhampur Inter College teacher arrested Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने शनिवार को 42वीं गिरफ्तारी की। आरोपी योगेंद्र सिंह धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में शिक्षक है। वह नकल माफिया केंद्रपाल का साथी बताया जा रहा है। आरोप है कि योगेंद्र ने कई अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें लीक किया हुआ पेपर मुहैया कराया था।

विज्ञापन


पेपर लीक मामले का बिजनौर का धामपुर केंद्र माना जा रहा है। धामपुर क्षेत्र में एक मकान में लीक किए हुए पेपर को हल किया गया था। मकान में दर्जनों अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया गया था। जांच में पता चला था कि धामपुर निवासी केंद्रपाल ने उत्तरकाशी के हाकम सिंह के साथ मिलकर यह सारा खेल रचा था। इस मामले में केंद्रपाल समेत धामपुर के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। धामपुर से आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन के मालिक राजेश चौहान के भी संबंध बताए गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh: नीम बीच के किनारे टहल रहे थे दिल्ली के तीन पर्यटक, आचनक रेत में धंसने से गंगा में बहे, दो लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्तमान में चल रही जांच में एक केएम इंटर कॉलेज के शिक्षक योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी निवासी जितनपुर, धामपुर को गिरफ्तार किया गया है। योगेंद्र ने केंद्रपाल से पेपर खरीदा था। इसके बाद स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर यह पेपर उन्हें बेचा गया। शिक्षक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed