{"_id":"63e61c72bf6d4b0cdd09659d","slug":"paper-leak-case-candidates-came-to-record-statement-only-after-police-reached-house-uttarakhand-news-in-hindi-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak Case: पुलिस ने सख्ती बरतनी की शुरू, बयान दर्ज कराने न आने वाले अभ्यर्थियों के घर पर ही पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak Case: पुलिस ने सख्ती बरतनी की शुरू, बयान दर्ज कराने न आने वाले अभ्यर्थियों के घर पर ही पहुंची
Fri, 10 Feb 2023 04:01 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:01 PM IST
सार
पटवारी परीक्षा का पेपर लीक करने के बाद करीब 50 अभ्यर्थियों को बेचा गया था। वहीं, एई-जेई का लीक प्रश्नपत्र लगभग 40 अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था। एसआईटी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने के लिए गवाह के तौर पर अभ्यर्थियों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायक अभियंता (एई) और अवर अभियंता (जेई) की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में बयान दर्ज न कराने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। बयान दर्ज कराने न आने वाले अभ्यर्थियों के घरों पर पुलिस पहुंची। इसके बाद अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने के लिए रोशनाबाद पहुंचे। पुलिस लाइन में दस अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए गए। जबकि फरार भाजपा नेता संजय धारीवाल अब भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है।
विज्ञापन
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) पटवारी पेपर लीक में 12 और एई-जेई प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पटवारी परीक्षा का पेपर लीक करने के बाद करीब 50 अभ्यर्थियों को बेचा गया था। वहीं, एई-जेई का लीक प्रश्नपत्र लगभग 40 अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था। एसआईटी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र करने के लिए गवाह के तौर पर अभ्यर्थियों के बयान दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बयान दर्ज कराने में अभ्यर्थी ढील बरत रहे थे। बयान दर्ज न कराने आने की बात पता चलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित थाना और कोतवाली प्रभारियों को अभ्यर्थियों की सूची भेजकर दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें
इसके बाद पुलिस अभ्यर्थियों के घर पहुंची और उन्हें बयान दर्ज करने के लिए कहा। जिससे अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पेपर लीक प्रकरण में साक्ष्य संकलित कर विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है
D