Pantnagar University Convocation: 70 में से 48 पदकों पर बेटियों का कब्जा, रोशनी-सुरवि को कुलाधिपति गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत बीएससी कृषि के 09, बीएससी (ऑनर्स) कृषि के 284, बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान के 117, बीवीएससी एंड एएच के 95, बीएससी फूड टेक्नोलॉजी के 42, बीएफएससी के 37, बीटेक (एग्रीकल्चर) के 89 और बीटेक (सिविल) के 94 विद्यार्थियों को उपाधि दी गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 34वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि विवि के कुलाधिपति और राज्यपाल ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह और कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने 2020-21 और 2021-22 के 2503 विद्यार्थियों को उपाधियां और दीक्षा प्रदान की। समारोह में 70 श्रेष्ठ विद्यार्थियों को पदकों से सम्मानित करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 14 विद्यार्थियों को विभिन्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समारोह में एक बार फिर छात्राओं 70 में से 48 पदकों पर कब्जा जमाकर बाजी मारी।
Pantnagar University Convocation: एनएसए अजीत डोभाल को राज्यपाल ने प्रदान की डॉक्टरेट ऑफ साइंस की मानद उपाधि
दीक्षांत समारोह में स्नातक पाठ्यक्रमों के तहत बीएससी कृषि के 09, बीएससी (ऑनर्स) कृषि के 284, बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान के 117, बीवीएससी एंड एएच के 95, बीएससी फूड टेक्नोलॉजी के 42, बीएफएससी के 37, बीटेक (एग्रीकल्चर) के 89 और बीटेक (सिविल) के 94 विद्यार्थियों को उपाधि दी गईं। इसके अलावा बीटेक (कंप्यूटर इंजीनियरिंग) के 68, बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन) के 65, बीटेक (इलेक्ट्रिकल) के 98, बीटेक (मेकेनिकल) के 98, बीटेक (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन) के 53, बीटेक (आईटी) के 97 व बीटेक (बायोटेक्नोलॉजी) के 23 विद्यार्थियों को 1269 उपाधियां मिलीं।
मास्टर्स पाठ्यक्रमों के तहत एमसीए के 40, एमबीए के 25, एमबीए (एग्रीबिजनेस) के 94, एमएससी कृषि के 305, एमवीएससी के 73, एमटेक के 36, एमटेक (मेकेनिकल) के 48, एमटेक (इलेक्ट्रिकल) के 20, एमटेक (सिविल) के 37, एमटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) के 59, एमएससी के 180, एमएफएससी के 18 व मास्टर्स आफ होम साइंस के 28, कुल 963 उपाधियां प्रदान की गईं। इसके अलावा पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉस्फी) के 271 उपाधियां सहित 2503 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई हैं।
इंसेट
रोशनी और सुरवि को मिला कुलाधिपति स्वर्ण पदक
शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के अंत में विवि का सर्वोत्तम स्नातक होने के लिए पशु चिकित्सा विज्ञान की स्नातक रोशनी चंद और 2021-22 के लिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि स्नातक सुरवि रावत को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। 26 मेधावियों को कुलपति स्वर्ण पदक, 22 को रजत पदक व 20 को कांस्य पदक प्रदान किए गए।
स्नातक पाठ्यक्रमों के स्वर्ण पदक विजेता
शैक्षणिक वर्ष 2020-21:-
वर्तिका शर्मा बीटेक (एग्रीकल्चर), नीरज पनेरू बीटेक (सिविल), अनमोल नामदेव बीटेक (कंप्यूटर), भुवनेश खंतवाल बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), शांभवी तिवारी बीटेक (इलेक्ट्रिकल), विनय जोशी बीटेक (मेकेनिकल), हिताक्षी सिंह बीटेक (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन), अक्षिता रावत बीटेक (इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी), अवंतिका चंद बीएससी कृषि (ऑनर्स), अदिति शर्मा बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, ज्ञानेश्वरी अग्रवाल बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान, रोशनी चंद बीवीएससी एंड एएच व राजर्षि बंदोपाध्याय बीएफएससी
शैक्षणिक वर्ष 2021-22:-
रोहित शर्मा बीटेक (एग्रीकल्चर), रीतिका खड़ायत बीटेक (सिविल), आदित्य कुमार बीटेक (कंप्यूटर), मोहित तिवारी बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), दीक्षा जोशी बीटेक (इलेक्ट्रिकल), सताक्षी रावत बीटेक (मैकेनिकल), दीक्षा रावत बीटेक (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन), समिता जोशी बीटेक (आईटी), आस्तिका पांडेय बीएससी (ऑनर्स) कृषि, अंकिता जुकारिया बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, भावना शर्मा बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान, एकता बिष्ट बीवीएससी एंड एएच व सुमित जोशी बीएफएससी।
स्नातक पाठ्यक्रमों के रजत पदक विजेता
शैक्षणिक वर्ष 2020-21
दीपाली रावत बीटेक (एग्रीकल्चर), अंशिका गोयल बीटेक (सिविल), जतिन चंद देउपा बीटेक (कंप्यूटर), श्रीकीर्ति बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), मानवी पांडेय बीटेक (इलेक्ट्रिकल), वैशाली मटियानी बीटेक (मेकेनिकल), अंकित जोशी बीटेक (आईटी), अंकिता तिवारी बीएससी कृषि (ऑनर्स), मो. फैज अली सिद्दीकी बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, जयामणि यादव बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान, यांशी बीवीएससी एंड एएच व राधिका अग्रवाल बीएफएससी।
शैक्षणिक वर्ष 2021-22
सचिन पंत बीटेक (सिविल), ध्रुव खर्कवाल बीटेक (कंप्यूटर), रितिका सैनी बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), चिरंजीव त्रिपाठी बीटेक (मेकेनिकल), प्रतिमा साह बीटेक (आईटी), अंजलि मेहता बीएससी (ऑनर्स) कृषि, अभिजीत राय बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, पूजा कांडपाल बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान, रिंकल सुंदरियाल बीवीएससी एंड एएच व मयूरी नाग बीएफएससी।
स्नातक पाठ्यक्रमों के कांस्य पदक विजेता
शैक्षणिक वर्ष 2020-21
भावना गुप्ता बीटेक (एग्रीकल्चर), गौरव बिष्ट बीटेक (सिविल), मोहित कुमार बीटेक (कंप्यूटर), रजत गुप्ता बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), शुभम कुशवाहा बीटेक (इलेक्ट्रिकल), ताशी गोयल बीटेक (मेकेनिकल), ऊषा मिश्रा बीटेक (आईटी), निमिषा मौर्या बीएससी कृषि, सिमरन गुप्ता बीएससी (होम साइंस), व काजल वर्मा बीवीएससी एंड एएच
शैक्षणिक वर्ष 2021-22
पलक पांडेय बीटेक (सिविल), राहुल सिंह चैहान बीटेक (कंप्यूटर), भूमिका उपाध्याय बीटेक (इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन), यश चौहान बीटेक (मेकेनिकल), प्रदीप नेगी बीटेक (आईटी), अंकिता बीएससी (ऑनर्स) कृषि, रश्मि फुलोरिया बीएससी फूड टेक्नोलॉजी, आकांक्षा लोहनी बीएससी (ऑनर्स) सामुदायिक विज्ञान, महिमा सिजवाली बीवीएससी एंड एएच व दीक्षा अधिकारी बीएफएससी।
अवॉर्ड पर इनका कब्जा
- मास्टर ऑफ साइंस एग्रीकल्चर (सस्य विज्ञान) में सर्वोत्तम शोध ग्रंथ के लिए पूरन आनंद अदलखा अवॉर्ड -ओमरिता जायसवाल (2020-21) और के श्रीकांत रेड्डी (2021-22)
- बीएससी होमसाइंस के अंतर्गत खाद्य एवं पोषण संबंधी विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त करने पर सरस्वती पंडा अवॉर्ड - ज्ञानेश्वरी अग्रवाल (2020-21) और स्तुति रावत (2021-22)
- बीएससी (होम साइंस) के अंतर्गत ग्रामीण कार्य में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने पर नागम्मा शांता बाई अवॉर्ड - जयामणि यादव (2020-21) व शरील अग्रवाल (2021-22)
- बीएससी (एग्रीकल्चर) के अंतर्गत सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर डॉ. रामशिरोमणि तिवारी अवॉर्ड - अवंतिका चंद (2020-21) और आस्तिका पांडेय (2021-22)
- बीएससी एग्रीकल्चर में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने पर क्रमश: अवंतिका चंद व अंकिता तिवारी और आस्तिका पांडेय व अंजलि मेहता को चौधरी चरण सिंह स्मृति प्रतिभा अवॉर्ड प्रदान किया गया।
- बेस्ट स्टूडेंट - हेमंत और रंजना
- जीबी पंत अवॉर्ड - दीक्षा व पृथ्वी
-2019-20 के लिए स्नातकोत्तर छात्रों में हेमंत कुमार शर्मा एवं परास्नातक में रंजना सिरोही को बेस्ट स्टूडेंट अवॉर्ड प्रदान किया।
- स्नातकोत्तर में दीक्षा मलेठा व परास्नातक में पृथ्वीराज डे को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत अवॉर्ड प्रदान किया।