अराजकता का अड्डा बना पंतनगर विवि, सुरक्षा गार्ड छात्रों का सामान चुराते सीसीटीवी में कैद
- सुरक्षा गार्ड छात्रों का सामान चुराते सीसीटीवी में कैद, तीन नवंबर का मामला
- जिस पर सुरक्षा का जिम्मा था, वहीं करता था चोरी, विवि प्रशासन ने हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंतनगर प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों का सामान और रुपये भी सुरक्षित नहीं हैं। छात्रावास में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक सुरक्षा गार्ड चोरी करते कैद हुआ है।
मामला उजागर हुआ तो विवि प्रशासन ने लीपापोती करते हुए गार्ड को हटा दिया। विद्यार्थियों का दर्द है कि उनका चोरी हुआ सामान और रुपये की भरपाई कैसे हो सकेगी। घटना तीन नवंबर की है जिसे विवि प्रशासन ने दबाए रखा।
विवि के मीनाक्षी भवन में रहने वाले छात्रों के कमरों से कपड़े, जूते, रुपये और अन्य सामान चोरी होने की शिकायतें थी। वार्डन और डीएसडब्ल्यू से शिकायत के बाद भी चोरियों पर लगाम नहीं लग पा रही था। बीते तीन नवंबर को छात्रों ने सीसीटीवी कैमरों का रुख कमरों की तरफ कर दिया था और कक्षाओं में चले गए।
विवि के सुरक्षा विभाग में लगभग साढ़े तीन सौ गार्ड ठेके पर कार्यरत
जब शाम को छात्रों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो अवाक रह गए। फुटेज में सुरक्षा गार्ड खड़क राम सीढ़ियां चढ़कर ऊपर आते हुए दिखाई दिया। उसने कमरे में रखे जूते उठाए और नीचे फेंक दिए। इसके बाद नीचे जाकर गार्ड ने जूते उठाए और चला गया।
छात्रों की सूचना पर पहुंचे डीएसडब्ल्यू ने फुटेज देखकर सुरक्षा अधिकारी को गार्ड को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। छात्रों ने बताया कि उनके अब तक करीब साढ़े 11हजार 500 रुपये, आठ जोड़ी जूते और कई कीमती कपड़े एवं अन्य सामान चोरी हो चुका है।
इधर, तीन नवंबर को हुई इस घटना को विवि प्रशासन दबाए रहा। बता दें कि विवि के सुरक्षा विभाग में लगभग साढ़े तीन सौ गार्ड ठेके पर कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति के समय पुलिस सत्यापन का कोई प्रावधान नहीं है। विवि के सहायक सुरक्षा अधिकारी रविंद्र मिश्रा ने बताया कि गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।