{"_id":"5ddcc3d48ebc3e54c14c4bda","slug":"pantnagar-airport-dehradun-pithoragarh-hindon-flights-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः 17 दिन बाद पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू, हिंडन के लिए भी उड़ेगा विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः 17 दिन बाद पंतनगर एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू, हिंडन के लिए भी उड़ेगा विमान
Tue, 26 Nov 2019 03:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 26 Nov 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरिटेज एविएशन द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से देहरादून, पिथौरागढ़ और हिंडन एयरपोर्ट के बीच एक बार फिर हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। पिछले 17 दिनों से मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोका गया था। आज एयरक्राफ्ट पिथौरागढ़ से सात यात्री व एक बच्चे को लेकर देहरादून के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
नौ नवंबर से 25 नवंबर तक मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोका गया था। आज सुबह पिथौरागढ़ से हैरिटेज एविएशन का नौ सीटर विमान 4एच101 पिथौरागढ़ से सुबह 10 बजे देहरादून के लिए रवाना हुआ। विमान देहरादून एयरपोर्ट पर 10.45 मिनट पर पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद एयरक्राफ्ट देहरादून से 11.15 मिनट पर रवाना हो गया। 12.30 पर एयरक्राफ्ट पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। यहां से पिथौरागढ़ से पैसेंजर को बैठा कर गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट के लिए 14.00 बजे उड़ान भरकर 15.30 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
16.00 बजे हिंडन से चलकर विमान 16.45 बजे पिथौरागढ़ नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचेगा। जिसके बाद एयरक्राफ्ट 17.05 बजे के लिए देहरादून के लिए रवाना किया जाएगा जो देहरादून एयरपोर्ट में 17.40 बजे पर पहुंचेगा।
नैनीसैनी एयरपोर्ट के डारेक्टर एसके सिंह ने बताया कि नौ नवंबर से हैरिटेज एविएशन कंपनी द्वारा मेंटिनेंस के कारण हवाई सेवाओं को रोक दिया गया था। आज से तीनों एयरपोर्ट में हवाई सेवाएं फिर से शुरू की गई हैं। जल्द ही पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच भी हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं।