फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pankaj, Suraj, Sourav, Tanisha, Komal, and Soni won the race.

Dehradun News: पंकज, सूरज, सौरव, तनीषा, कोमल और सोनी ने जीती दौड़

Sun, 05 Apr 2026 02:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Pankaj, Suraj, Sourav, Tanisha, Komal, and Soni won the race.
दो दिवसीय स्टेट जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उत्तरकाशी के पंकज, 800 मीटर में स्पोर्ट्स कॉलेज के सूरज सिंह और 3000 मीटर में ऊधमसिंह नगर ने सौरव रावत ने जीत हासिल की। जबकि बालिका वर्ग में देहरादून की तनीषा भट्ट, अल्मोड़ा की कोमल बिष्ट और चंपावत की सोनी पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन




बालक वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में हरिद्वार के रेहान चौधरी, लंबी कूद में भी हरिद्वार के आशीष कुमार और हैमर थ्रो में ऊधमसिंह नगर के वेदांत कन्याल और बालिका वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक में चंपावत की गीतिका मेहर, 400 मीटर हर्डल में पौड़ी गढ़वाल की दीक्षा धस्माना, लंबी कूद में ऊधमसिंह नगर की निकिता सैनी, गोला फेंक में ऊधमसिंह नगर की वर्णिका त्यागी और हैमर थ्रो में देहरादून की आरुषि ने जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता से जो एथलीट एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्धारित मानकों को पूरा करेगा वे 24 से 26 अप्रैल तक तुमकुर, कर्नाटक में आयोजित होने वाली 24वीं नेशनल जूनियर अंडर 20 फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। अंत में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक गुरुफूल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed