फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pandit Nehru's birth anniversary celebrated in educational institutions

Dehradun News: शिक्षण संस्थानों में मनाई गई पंडित नेहरू की जयंती

Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pandit Nehru's birth anniversary celebrated in educational institutions
पछवादून और जौनसार बावर के शिक्षण संस्थानों में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके योगदान से छात्रों को रूबरू कराया। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज तिमली में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में मुस्कान पहले, आयशा दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सानिया ने पहला, अंजलि ने दूसरा और रजिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके प्रधानाचार्य केएस शर्मा, एडी शर्मा, बीपी उनियाल, रेनू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में बाल दिवस के अवसर पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवनिंद्र बड़थ्वाल, केपी सती आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा बाल दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बाबूगढ़ के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
विज्ञापन


कक्षा 12 के छात्रों को बाघा बॉर्डर और कक्षा 11 के छात्रों को कुरुक्षेत्र पर भ्रमण पर कराया। प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के शैक्षिक भ्रमण आवश्यक है। भ्रमण के दौरान गुलजार सिंह, सुभाष चमोली, ललित, कुलदीप जगवाण आदि शमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द एनफील्ड स्कूल में बाल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई सदन के छात्रों ने पहला, वल्लभ भाई पटेल सदन के छात्रों ने दूसरा और भगत सिंह सदन के छात्रों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओपी चुग, ऊषा चौहान, रेखा चावला, रेनु भट्ट, सोनिया चौहान, सत्येंद्र कुमार, जवाहर शर्मा आदि उपस्थित रहे। सेलाकुई स्थित द अल्टस इंटर नेशनल स्कूल में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजित जूनियर वर्ग कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में पावक हाउस पहले स्थान पर रहा। जबकि सीनियर खो-खो मैच में बालिका वर्ग में मारूत हाउस और बालक वर्ग में अंबर हाउस ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने सभी छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अमित सिंह, सुषमा वर्मा, दीपक, अभिषेक वर्मा, सरिता भट्ट, मनीषा शर्मा, शालिनी भारद्वाज, विपिन सिंह भंडारी, संतोष गोयल, एकता सैनी उपस्थित रहे।

सेलाकुई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र हरिपुर में बाल दिवस पर नन्हे छात्र-छात्राओं और उनके माताओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नन्हें छात्रों के विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर साधना, शारदा देवी, प्रतिभा सिंह, मंजू, पल्लवी, नीता, सीमा, बिना, रेनू, तनुजा आदि उपस्थित रही। नालंदा एकेडमी जूनियर हाईस्कूल, साहिया में बाल दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नाव्या पहले, आर्यन दूसरे कनिष्का तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed