फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayats received instructions for action on not spending the money on time Uttarakhand news in hindi

Dehradun: सात जिलों के अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश, मंत्री ने कहा- पंचायतों को मिला पैसा तय सीमा पर हो खर्च

Fri, 21 Apr 2023 02:54 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 21 Apr 2023 02:54 PM IST
सार

15वें वित्त आयोग से पंचायतों को स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचय के तहत धनराशि मिली है, जिसे समय पर खर्च किया जाए। आबद्ध अनुदान की धनराशि खर्च न करने पर जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी को रेड जोन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Panchayats received instructions for action on not spending the money on time Uttarakhand news in hindi
सतपाल महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने 15वें वित्त आयोग का पैसा समय पर खर्च न होने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने रेड जोन में शामिल सात जिलों के अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने कहा है कि समय पर पैसा खर्च न करने वालों को दंडित और समय पर खर्च करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

पंचायतीराज मंत्री ने कहा कि 15वें वित्त आयोग से पंचायतों को स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचय के तहत धनराशि मिली है, जिसे समय पर खर्च किया जाए। आबद्ध अनुदान की धनराशि खर्च न करने पर जिला पंचायत रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी को रेड जोन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
मंत्री ने मूल अनुदान के तहत जिला पंचायत हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग के रेड जोन में आए ब्लॉक पंचायतों के अधिकारियों से भी पैसा खर्च न होने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कहा कि यदि आबद्ध अनुदान की बकाया धनराशि 238 करोड़ और मूल अनुदान की बकाया राशि 129 करोड़ रुपये समय से खर्च नहीं हुई तो इसके लिए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Gangotri Dham: मुखबा से गंगोत्री के लिए विदा हुई मां गंगा की डोली, कल खुलेंगे भक्तों के लिए धाम के कपाट

बैठक में देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान, अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह, पंचायतीराज निदेशक आनंद स्वरूप, अपर निदेशक मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त निदेशक राजीव कुमार, हिमानी जोशी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed