{"_id":"9e26f73146d7d4d3cd6a1c2bae96ee0f","slug":"panchayati-election-in-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जनवरी में होंगे पंचायत चुनाव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 13 Nov 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
मंगलवार को राजधानी देहरादून में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम तय कर दिया गया। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
दस दिसंबर को प्रदेश में लागू होगी आचार संहिता
तय कार्यक्रम के मुताबिक 11, 15 और 18 जनवरी को मतदान होगा और दस दिसंबर को आचार संहिता प्रदेश में लागू होगी। चुनाव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का अनुमोदन लिया जाना बाकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पंचायत चुनाव कार्यक्रम के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया।
पढ़ें, लोकायुक्त बिल से खंडूरी का रैपर हटाना चाहती है कांग्रेस
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के मुताबिक दस दिसंबर को प्रदेश में आचार संहिता लागू होगी। शासन चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव नौ दिसंबर को देगा। आयोग की ओर से अधिसूचना दस दिसंबर को जारी होगी। 11 दिसंबर को जिलाधिकारी अधिसूचना जारी करेंगे।
विज्ञापन
मतगणना 22 जनवरी को
पहले चरण का मतदान 11 जनवरी, दूसरे चरण का मतदान 15 जनवरी और तीसरे चरण का मतदान 18 जनवरी को होगा। मतगणना 22 जनवरी को होगी। आयोग इससे पहले भी एक बार चुनाव कार्यक्रम तय कर चुका है। सरकार ने थोड़े बहुत बदलाव के साथ इसे स्वीकार भी कर लिया था। पर बाद में इसमें आरक्षण का पेच फंसा।
पढ़ें, मानकों की अनदेखी से अभी और होगी तबाही
उस समय शासन की ओर से कहा गया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण आरक्षण का काम नही हो पाया। अब राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दोबारा चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है।
इस कार्यक्रम में बदलाव की गुंजाइश कम ही है। अभी मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से अनुमोदन लिया जाना बाकी है। लिहाजा इसमें आंशिक बदलाव से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। आरक्षण का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है पर शासन का कहना है कि यह जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें---