{"_id":"e80e3cfd37ea864dc198a4a82bbef505","slug":"panchayat-poll-in-three-phases","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावः रणनीति तय, तीन चरणों में चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावः रणनीति तय, तीन चरणों में चुनाव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Oct 2013 04:27 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव तीन चरणों में होंगे और 21 नवंबर को आयोग चुनाव कार्यक्रम जारी कर देगा, उसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
चार जनवरी को मतगणना
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धंन ने बताया कि चुनाव 24, 28, 29 दिसंबर को होंगे और मतगणना चार जनवरी को होगी। इन तिथियों पर शासन ने भी सहमति जताई है।
हालांकि अभी ओबीसी का रैपिड सर्वे होना बाकी है और आरक्षण का प्रस्ताव भी तैयार नहीं हुआ है।
एक-दो दिन का हेरफेर
इनके बाद ही चुनाव की तिथियां औपचारिक रूप से घोषित होंगी, पर इसमें भी ज्यादा से ज्यादा एक-दो दिन का हेरफेर हो सकता है, वर्ना तिथियां यही रहेंगी।
प्रदेश सरकार ने तीन माह के लिए प्रशासक नियुक्त किए हैं। जनवरी के दूसरे पखवाड़े तक इनका कार्यकाल पूरा हो जाएगा। जिससे जनवरी में ही प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश है।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...