फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections Uttarakhand Nominations for 66 thousand posts start today

Uttarakhand: पंचायत चुनाव:..66 हजार पदों के लिए आज से नामांकन, हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में होगी प्रक्रिया

Wed, 02 Jul 2025 07:12 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 07:12 AM IST
सार

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा। इसके बाद सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

विज्ञापन
Panchayat elections Uttarakhand Nominations for 66 thousand posts start today
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बुधवार से शुरू होने जा रही है। सभी जिलों में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों के 66,418 पदों के लिए दो चरणों में चुनाव कराने जा रहा है।

विज्ञापन


दोनों चरणों के लिए नामांकन दो से पांच जुलाई को सुबह आठ से शाम चार बजे के बीच होगा। इसके बाद सात से नौ जुलाई के बीच सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का समय मिलेगा।
विज्ञापन


परिणाम 31 जुलाई को आएगा
प्रदेश में 89 विकासखंडों में 55,587 ग्राम पंचायत सदस्य, 7,499 ग्राम प्रधान, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 358 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए यह चुनाव होगा। नामांकन की प्रक्रिया संयुक्त संपन्न होने के बाद दोनों चरणों की प्रतीक चिह्न आवंटन प्रक्रिया अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें... PHOTOS: ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला, बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद

पहले चरण के चुनाव के लिए प्रतीक चिह्न 14 जुलाई को और दूसरे चरण के लिए 18 जुलाई को आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद पहले चरण का चुनाव 24 जुलाई, दूसरे चरण का 28 जुलाई को होगा, जिसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। 30 जून तक 6,853 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed