फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat elections on vacant posts on December 3rd Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand Panchayat Chunav: खाली पड़े पदों पर तीन दिसंबर को चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

Thu, 17 Nov 2022 01:03 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

25 नवंबर को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे। तीन दिसंबर को मतदान होने के बाद पांच दिसंबर को मतगणना की जाएगी। आज बृहस्पतिवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे।

विज्ञापन
Panchayat elections on vacant posts on December 3rd Uttarakhand news in hindi
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में विभिन्न कारणों से खाली हुए पंचायतों के पदों पर चुनाव तीन दिसंबर को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन 21 नवंबर  से शुरू होगा।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि सभी जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों के लिए यह चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से सभी जिलों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 4198, ग्राम प्रधान के 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन सदस्यों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 व 22 नवंबर को नामांकन होंगे। 23 नवंबर को नामांकन की जांच होगी। 24 नवंबर को नाम वापसी होगी। 25 नवंबर को चुनाव चिन्ह् आवंटित किए जाएंगे। तीन दिसंबर को मतदान होने के बाद पांच दिसंबर को मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपने चुनाव कार्यक्रम जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार से ही जिन जिलों की पंचायतों में चुनाव हो रहे हैं, उससे संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में किसके कितने पदों पर चुनाव
 

जिला ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य
अल्मोड़ा 698 11 0
ऊधमसिंह नगर 34 01 0
चंपावत 167 02 0
नैनीताल 195 01 01
पिथौरागढ़ 206 04 0
बागेश्वर 149 01 0
उत्तरकाशी 197 0 0
चमोली 426 02 01
टिहरी गढ़वाल 493 04 0
देहरादून 123 01 0
पौड़ी गढ़वाल 913 07 01
रुद्रप्रयाग 160 0 0
हरिद्वार 437 0 0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed