हरिद्वार में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, जानिए पूरा कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्द्धकुंभ के चलते समय से दो माह पहले ही हरिद्वार में पंचायत चुनाव की रणभेरी बज गई है। शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता लागू करने की अधिसूचना जारी की। प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनावों में तीन चरणों में मतदान होगा और मतगणना पांच जनवरी, 2016 को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग में मीडिया से मुखातिब राज्य निर्वाचन आयुक्त सुवर्द्धन ने कहा कि आचार संहिता से जारी विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। आयुक्त ने पंचायत चुनाव कार्यक्रम भी घोषित किया।
प्रदेश में पहली बार पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। पांच जनवरी को मतगणना होगी। आयुक्त के मुताबिक आचार संहिता हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी होगी। एक दिसंबर से आयोग आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की सख्ती से निगरानी करेगा।
हरिद्वार में पंचायत चुनावों की एक खास बात यह भी है कि इस बार के चुनाव में पिछले चुनाव की तुलना में पंचायतों की संख्या कम हो गई है।
जानिए, पंचायतों की संख्या, साथ ही पूरा कार्यक्रम
आयुक्त ने बताया कि परिसीमन से पहले हरिद्वार में पंचायतों की संख्या 316 थी, जो अब घटकर 308 हो गई है। इस तरह से आठ पंचायत हरिद्वार में कम हो गई हैं। सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की संख्या में इजाफा हुआ है।
पंचायत कार्यक्रम
नामांकन- एक दिसंबर से चार दिसंबर तक
नामांकन पत्रों की जांच-पांच दिसंबर से नौ दिसंबर तक
नाम वापसी-दस दिसंबर, आठ बजे से तीन बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन
-लक्सर और खानपुर में 11 दिसंबर को
-बहादराबाद और भगवानपुर में 17 दिसंबर को
-रुड़की और नारसन में 23 दिसंबर को
मतदान
-लक्सर और खानपुर में 21 दिसंबर, 2015
-बहादराबाद और भगवानपुर में 27 दिसंबर, 2015
-रुड़की, नारसन में दो जनवरी, 2016
मतगणना-पांच जनवरी, 2016
मतदाता
महिला-393697
पुरुष-437208
कुल-830905
पद
सदस्य ग्राम पंचायत-3736
प्रधान-308
सदस्य क्षेत्र पंचायत-221
सदस्य जिला पंचायत-47