फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   panchayat election counting bjp mla

BJP विधायक ने तलवार दिखाकर SDM को धमकाया

Thu, 26 Jun 2014 03:55 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, बाजपुर Updated Thu, 26 Jun 2014 03:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election counting bjp mla

बाजपुर में भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ लाठी डंडों और तलवारों सहित प्रदर्शन कर एसडीएम, सीओ और कोतवाल को खरीखोटी सुनाई।

विज्ञापन


विधायक ने अपने भाषण में भ्रष्ट अफसरों को खूनी जंग की खुली चुनौती दे डाली। विधायक के उग्र प्रदर्शन को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया।

किसी भी स्थिति से निबटने के लिए एएसपी देवेंद्र सिंह पिंचा खुद कोतवाली में पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।

चुनावों में कांग्रेस नेताओं के इशारे पर गड़बड़ी

panchayat election counting bjp mla

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे मंडी समिति परिसर में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर विधायक अरविंद पांडे की अगुवाई में लाठी डंडों और तलवारों के साथ जुलूस की शक्ल में शहीद भगत सिंह चौक पहुंचे।

उन्होंने चौक पर जमकर भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर एसडीएम भगत सिंह फोनिया और सीओ जेएस पांगती मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने विधायक पांडे से वार्ता करने की कोशिश की, जिस पर विधायक ने साफ तौर पर कहा है कि नगर पालिका, सहकारी चुनावों में कांग्रेस नेताओं के इशारे पर गड़बड़ी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना में गड़बड़ी न हो इसके लिए चेतावनी

panchayat election counting bjp mla

उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना में गड़बड़ी न हो इसके लिए अधिकारियों को चेतावनी दी जा रही है।

यदि अफसरों ने कांग्रेस सत्ता के दबाव में गड़बड़ी करने की कोशिश की तो इसका अंजाम भुगतने को भी तैयार रहना होगा। ऐसे भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ अब खूनी जंग होगी।

विधायक ने यहां तक कह डाला कि गड़बड़ी होने पर अफसर कफन भी साथ लेकर आएं।

इस मौके पर राजेश कुमार, मेजर सिंह, जगतार सिंह बाजवा, विमल शर्मा, सुखचैन सिंह बाजवा, जगदीश सागर, अशोक कुमार, रमेश सिंह, टिंकू यादव, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र कालरा आदि थे।

विज्ञापन

BJP विधायक समेत 200 लोगों पर मुकदमा

panchayat election counting bjp mla

प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर गदरपुर विधायक अरविंद पांडे समेत 200 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज हो गया है।

विधायक के अलावा भाजपा नेता राजेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विमल शर्मा, खीम सिंह दानू, अनंत जैन, शिव कुमार, अशोक कुमार, हरीश वर्मा, महेंद्र कालड़ा सहित 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

केलाखेड़ा चौकी प्रभारी पंकज जोशी की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आरोप है कि विधायक ने शक्ति प्रदर्शन के दौरान जनसभा में एसडीएम व सीओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर जनता को भड़काने का प्रयास किया था।

इस मामले में पुलिस को पूरे कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग भी उपलब्ध हो गई है।

SDM व CO को धमकी देना कानून के खिलाफ

panchayat election counting bjp mla

एसएसपी सिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि बाजपुर में विधायक अरविंद पांडे ने  शक्ति प्रदर्शन के दौरान एसडीएम व सीओ को जनसभा में धमकी दी।

इसके अलावा भाषण देकर जनता को भड़काने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यदि विधायक को कोई बात कहनी थी तो वह प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर अपनी बात कह सकते थे।

उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से एसडीएम व सीओ को धमकी देना कानून के खिलाफ है।

उन्होंने एएसपी काशीपुर देवेंद्र सिंह पिंचा को विधायक के खिलाफ धारा 153, 153 एए,186, 353, 341, 504, 506 व 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed