{"_id":"692074f241888af82b0473c6","slug":"panchayat-by-elections-52-percent-cast-their-votes-counting-of-votes-today-dehradun-news-c-5-drn1043-839673-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड पंचायत उप चुनाव: 11 जिलों में 52 प्रतिशत ने किया मतदान, शनिवार को होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड पंचायत उप चुनाव: 11 जिलों में 52 प्रतिशत ने किया मतदान, शनिवार को होगी मतगणना
Fri, 21 Nov 2025 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 07:49 PM IST
सार
58,105 मतदाताओं में से 30,368(52.26 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 29,820 पुरुष मतदाताओं में से 14,234 और 28,283 महिला मतदाताओं में से 16,134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिन रिक्त पदों के लिए उप चुनाव कराया, उसमें 52 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
आयोग के मुताबिक, बागेश्वर व हरिद्वार को छोड़कर 11 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ।
ओएनजीसी चौक हादसा: एक साल बाद कंटेनर चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट, 60 लोग बनाए गवाह
विज्ञापन
58,105 मतदाताओं में से 30,368(52.26 प्रतिशत) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 29,820 पुरुष मतदाताओं में से 14,234 और 28,283 महिला मतदाताओं में से 16,134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को सुबह आठ बजे से संबंधित जिलों में मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन