फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun ONGC Chowk accident chargesheet has been filed against three people including container driver after

ओएनजीसी चौक हादसा: एक साल बाद कंटेनर चालक समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई चार्जशीट, 60 लोग बनाए गवाह

Thu, 20 Nov 2025 11:05 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 20 Nov 2025 11:05 PM IST
सार

कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर से टकराई थी। हादसे में गुनीत, कुणाल कुकरेजा, ऋषभ जैन, नव्या गोयल, अतुल अग्रवाल, कामाक्षी समेत छह दोस्तों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Dehradun ONGC Chowk accident chargesheet has been filed against three people including container driver after
देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी(फाइल फोटो)

विस्तार

एक साल आठ दिन बाद आखिरकार पुलिस ने बृहस्पतिवार को ओएनजीसी चौक हादसे के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंटेनर चालक रामकुमार, मालिक नरेश गौतम और किराये पर संचालन करने वाले अभिषेक चौधरी को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में कुल 60 गवाह बनाए गए हैं। हालांकि, घटना में घायल हुए सिद्धेश अग्रवाल के बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर रात करीब सवा बजे एक तेज रफ्तार कार सामने चल रहे कंटेनर से टकराई थी। हादसे में गुनीत, कुणाल कुकरेजा, ऋषभ जैन, नव्या गोयल, अतुल अग्रवाल, कामाक्षी समेत छह दोस्तों की मौत हो गई थी। सिद्धेश अग्रवाल नाम का युवक घायल हो गया था। उस वक्त जांच में पता चला था कि कार राजपुर क्षेत्र में सिद्धेश अग्रवाल के घर की ओर से आ रही थी। घटना के वक्त ओएनजीसी चौक के सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। कई दिनों तक पुलिस इसके रूट को भी नहीं पहचान पाई थी। हालांकि, कुछ दिन बाद पता चला कार राजपुर रोड से घंटाघर होते हुए जीएमएस रोड आई। इसके बाद कांवली रोड पर लक्ष्मण चौक पुलिस चौकी के सामने से यूटर्न लेकर फिर से जीएमएस रोड और घटनास्थल तक पहुंची थी।
विज्ञापन


Dehradun: वीडियो कांफ्रेंस पर चैंपियन का आरोपी बेटा पुलिस से बोला...अभी 30 तक व्यस्त हूं, इसके बाद बात करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सिद्धेश अग्रवाल के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर कंटेनर चालक रामकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पुलिस ने रामकुमार को 13 दिन बाद गिरफ्तार किया था। पता चला था कि घटना के बाद रामकुमार अपने साथ कंटेनर की नंबर प्लेट भी लेकर भाग गया था।
बीएनएस-125(बी)- दूसरे की जान को खतरे में डालना।


कंटेनर की ब्रेक लाइट और हेड लाइड सभी खराब थे। उस वक्त वह एक होरिजोंटल डि्रलिंग मशीन लेकर कौलागढ़ जा रहा था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई थी। कारण बताया गया था कि घटना के वक्त कार में सवार सिद्धेश अग्रवाल के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। अब करीब एक साल आठ दिन बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

इन धाराओं में हुई चार्जशीट
- बीएनएस-106(2)- वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर किसी को मारना।
- बीएनएस-61 (2)-आपराधिक षडयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed