फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Paltan Market 30 meter road sunk during smart city work

पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के काम के दौरान 30 मीटर सड़क धंसी, व्यापारियों में मची अफरातफरी 

Tue, 11 Feb 2020 10:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Feb 2020 10:45 AM IST
सार

  • पलटन बाजार के व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर जताया आक्रोश 
  • बोले, काम से प्रभावित हो रहा व्यापार, नुकसान हुआ तो करेंगे आंदोलन  
     

विज्ञापन
Dehradun: Paltan Market 30 meter road sunk during smart city work
पलटन बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून के पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के काम के दौरान 30 मीटर रोड धंसने से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। गुस्साए व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आक्रोश जताया। साथ ही चेतावनी दी यदि निर्माण कार्य के दौरान कुछ नुकसान हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पलटन बाजार में कोतवाली के पास अंडरग्राउंड बिजली, सीवर, पेयजल लाइन आदि डालने के लिए सड़क खोदी जा रही है। सोमवार सुबह वहां 30 मीटर सड़क धंस गई। व्यापारियों के मुताबिक तड़के पहुंची ठेकेदार की ट्रॉली गड्ढे में गिर गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला। जबकि तीन दिन पहले यहीं पर एक स्कूटी भी गिर चुकी है।
विज्ञापन


इस पर व्यापारियों ने काम रुकवाया और सीधे जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि पांच दिन के भीतर बीच में खोदी गई सड़क दोनों ओर से गिर रही है। इससे व्यापारी और अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि उन्हें परेशानी नहीं होने देंगे। डीएम के निर्देश पर 10 मीटर गड्ढे को भर दिया गया। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी का काम व्यापारियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। व्यवसाय एकदम ठप हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी

हम स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों को पूरा सहयोग कर रहे हैं। लेकिन, अधिकारियों को व्यापारियों को हो रही समस्याओं का ध्यान रखना चाहिए।
 -हरप्रीत सिंह
स्मार्ट सिटी के काम के चलते दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। मौके पर मजबूत बोर्ड लगाने चाहिए, ताकि दुर्घटनाएं न हों।
 -प्रवीण जैन
सभी चाहते हैं कि पलटन बाजार को स्मार्ट बनाया जाए। व्यापारी स्मार्ट सिटी के काम को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। लेकिन, व्यापारी को राहत मिलनी चाहिए।
- प्रतीक मैनी
सड़क धंसने से व्यापारियों में दहशत है। हालांकि जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को ठीक से काम कराने को कहा है।
-पलविंदर सिंह 
पलटन बाजार के व्यापारियों का व्यापार स्मार्ट सिटी के कार्यों के चलते घटा है। जैसे-जैसे काम बढ़ेगा व्यापारियों की दिक्कतें भी बढ़ेंगी।
 - अनुमान गुप्ता 

पलटन बाजार में ये होने हैं काम 
स्मार्ट सिटी के तहत 13.10 करोड़ रुपये से पलटन बाजार का रूप-रंग बदला जाएगा। बाजार को पर्यटक स्थल के तौर पर भी विकसित करने की योजना है। बाजार की सभी दुकानों को एक रंग में रंगा जाएगा। दुकानों को अलग-अलग नंबर दिए जाएंगे। पैदल चलने वाले लोगों के लिए बेहतर फुटपाथ तैयार किए जाएंगे। बाजार को एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। बाजार की 476 मीटर सड़क नए सिरे से बनेगी। विद्युत और टेलीफोन लाइनों को मल्टी यूटिलिटी डक्ट बनाकर शिफ्ट किया जाएगा। सुबह सात से रात 10 बजे तक बाजार में दो एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए गोल्फकार्ट चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed