फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Palki is being made from 40 kg silver and 13 tola gold

Dehradun News: 40 किलो चांदी और 13 तोला सोने से बन रही देवता की पालकी

Tue, 19 Aug 2025 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Palki is being made from 40 kg silver and 13 tola gold
चालदा महासू देवता की पालकी बनाता कारीगर। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : samvad

विज्ञापन
जौनसार बावर और हिमाचल प्रदेश के आराध्य देव छत्रधारी चालदा महासू देवता की पालकी का निर्माण अब अंतिम चरण में है। 40 किलो चांदी और 13 तोला सोने से बनाई जा रही पालकी को 27 अगस्त को जागड़ा पर मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया जाएगा। पर्व के लिए 13 खतों से संबंधित गांवों के ग्रामीण तैयारियों में जुटे हुए हैं।



छत्रधारी चालदा महासू देवता को चलायमान माना जाता है जो भक्तों की रक्षा के लिए लगातार एक से दूसरे स्थान पर प्रवास के लिए जाते रहते हैं। अभी देवता खत शैली के दोहा गांव स्थित मंदिर में विराजमान हैं। वर्ष 2014 में सिलगांव खत से अठगांव खत में आने पर स्थानीय लोगों ने देवता की एक अलग से पालकी बनाई थी। इसके बाद से प्रवास पर जाने के दौरान देवता की दो पालकी एक साथ चल रही थी। जून 2025 में 13 खतों के ग्रामीणों की बैठक में दो पालकियों को एक बनाने पर विचार हुआ। देवता की अनुमति मिलने पर दोनों पालकियों को एक बनाने का कार्य शुरू हुआ। चांदी व सोने से बनाई जा रही इस नई पालकी का निर्माण मुंधान गांव निवासी व कुशल कारीगर रमेशचंद्र कर रहे हैं। खत शैली के स्याणा राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पालकी का निर्माण लगभग पूरा होने को है। पालकी को 24 अगस्त को स्नान कराने के बाद जागड़े के अवसर पर मंदिर में विराजमान कराया जाएगा।
विज्ञापन

चालदा महासू देवता की पालकी बनाता कारीगर। स्रोत जागरूक पाठक

चालदा महासू देवता की पालकी बनाता कारीगर। स्रोत जागरूक पाठक- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed