फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pakistani zayreen praised about indian peoples in roorkee

उर्स पर भारत पहुंचे पाकिस्तानी जायरीनों ने कही दिल छू लेने वाली बातें, जानिए क्या बोले

Fri, 01 Dec 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 01 Dec 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
pakistani zayreen praised about indian peoples in roorkee

विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर के सालाना उर्स में शामिल होने भारत पहुंचे पाकिस्तानी जायरीनों ने भारतवासियों की जमकर तारीफ की। जानिए क्या बोले...

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह सात बजे लाहौरी एक्सप्रेस से 153 पाक जायरीनों का जत्था रुड़की रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां एएसडीएम प्रेम लाल, सीओ स्वप्न किशोर सिंह, शायर अफजल मंगलौरी समेत कई लोगों ने पाक जायरीनों का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान पाक जत्थे के टीम लीडर राशिद शमीम ने कहा कि भारत आकर उन्हें जो प्यार मिला है उसे वह कभी नहीं भूला पाएंगे। हर साल इस धरती पर आने की तमन्ना रखते हैं। नफरत से दूरियां बढ़ती हैं। जबकि इबादत और मुहब्बत दूरियों को मिटाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक जायरीनों ने कहा कि वे साबिर से दुआ करेंगे कि दोनों मुल्कों के लोगों के बीच मुहब्बत और भाईचारे के रिश्ते को और अधिक मजबूत करें। इसके बाद जायरीनों को भारी पुलिस बल के साथ सात रोडवेज बसों से पिरान कलियर ले जाया गया।

अखंड भारत की तर्ज पर मिटें देशों की सीमाएं

pakistani zayreen praised about indian peoples in roorkee

यहां उन्हें साबरी गेस्ट हाउस में ठहराया गया। गेस्ट हाउस पहुंचने पर अंजुम गौड, दरगाह प्रबंधक शमशाद अंसारी, शाह मंजूर एजाज साबरी, शाह अली मंजर एजाज साबरी, शाह सुहैल, शाह नय्यर अजीम फरीदी, इंतखाब आलम, राव शारिक, असलम कुरैशी, अफजाल अहमद, फारुखी आदि ने उनके तह दिल से इस्तकबाल किया।

शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने पाक जायरीनों से वार्ता की और उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। पाक जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स समेत खुफिया विभाग के अधिकारी लगाए गए हैं। पाक जायरीन छह दिसंबर की शाम को लाहौरी एक्सप्रेस से अपने वतन लौट जाएंगे।

अखंड भारत की तर्ज पर मिटें देशों की सीमाएं
लाहौर एक्सप्रेस ट्रेन से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पाक जायरीनों ने खुले दिन से भारत में मिले प्यार और स्वागत का इस्तकबाल किया। एक पाकिस्तानी जायरीन ने कहा कि मुल्कों की दूरियां पूरी तरह खत्म हो जानी चाहिए। ताकि धर्म और जाति के स्थान पर मुहब्बत और भाईचारे को तरजीह मिले। में दोनों देशों के लोग अमन और भाईचारे के पक्षधर हैं।

दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों के पक्षधर हैं जायरीन

pakistani zayreen praised about indian peoples in roorkee

एक सवाल के जवाब पर पाक जायरीन ने कहा कि अखंड भारत के समय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान समेत कई देश एक ही सीमा में आते थे। अभी भी कुछ नहीं बदला है, बस सीमाएं बन गई हैं। उन्होंने कहा कि अखंड भारत की तर्ज पर पुराने सभी मुल्क एक हो जाएं तो इससे इंसानी दायरा बढ़ेगा।

दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों के पक्षधर हैं जायरीन
भारत पहुंचे पाक जायरीन दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों के पक्षधर हैं। पाक जायरीनों ने कहा कि भले ही दोनों देशों की सरकारें राजनीतिक मजबूरियों से बंधी हो। लेकिन दोनों ही मुल्कों के लोग आपसी भाईचारे के पक्षधर हैं। पाक जायरीन सैय्यद मुहम्मद जमील ने कहा कि जब वे भारत पहुंचे तो रास्ते में भी लोगों ने हाथ हिलाकर उनका वेलकम किया। जिससे उनका दिल गद्गद हो गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी जब भारतीय पहुंचते हैं तो इसी तरह उनका स्वगात करते हैं। ऐसे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed