{"_id":"fc51ae496fbe4ab58b06ca559335efd6","slug":"painting-competition-in-dun","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों के माध्यम से दिया संदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों के माध्यम से दिया संदेश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल कल्याण परिषद की ओर से ननूरखेड़ा आमवाला तरला नागल स्थित बाल भवन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 जिलों के 95 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों ने प्रकृति के अलग-अलग रंग उकेरे।
विज्ञापन
बुधवार को बालभवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेसी पंत ने किया।
बच्चों का किया उत्साहबर्धन
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का विकास होता है। परिषद के पूर्व महासचिव सुशील चंद्र डोभाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विशेष वर्ग के बच्चों में शार्प मेमोरियल स्कूल फॉर द ब्लाइंड के बच्चों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन
चंपावत औरी बागेश्वर के छात्रों ने लिया भाग
मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए एक टी-शर्ट और उपहार वितरित किए। परिषद की महासचिव पुष्पा मानस ने बताया चिट्ठी भेजने के बावजूद चंपावत और बागेश्वर के छात्र चित्रकला प्रतियोगिता में भागीदारी निभाने नहीं आए। इनके अलावा सभी जिलों के छात्रों ने प्रतियोगिता में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन