फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pahalgam terror attack Ban imposed on selling army or police uniforms in Dehradun Alert in Uttarakhand

Pahalgam Attack: सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक, दून में चेकिंग अभियान, इन नेताओं को किया गया नजरबंद

Fri, 25 Apr 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Apr 2025 12:25 PM IST
सार

देहरादून में पुलिन ने सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लगा दी है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर दुकानदारों को हिदायत दी।  वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद पुलिस अलर्ट रही।

विज्ञापन
Pahalgam terror attack Ban imposed on selling army or police uniforms in Dehradun Alert in Uttarakhand
पुलिस का चेकिंग अभियान - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

पहलगाम में हुई आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर घिनौना कृत्य किया गया। इसे देखते हुए सेना या पुलिस की वर्दी बेचने पर रोक लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए कि जहां आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो।

विज्ञापन


दुकानदारों को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। ऐसे सभी दुकानदारों को बिना आईडी लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


नेताओं घर पर ही नजरबंद
पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं हिंदू रक्षा दल की ओर से कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही सुबह से दोपहर तक दल के नेताओं को घर पर ही नजरबंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महीने के अंतिम शनिवार स्कूलों में बैग फ्री डे, बोले शिक्षा मंत्री-खुशनुमा माहौल में पढ़ेंगे बच्चे


हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने बुधवार को कश्मीरी छात्रों पर विवादित बयान दिया था। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। अलर्ट जारी करने के साथ ही कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही पुलिस हिंदू रक्षा दल के लोगों के घरों पर पहुंच गई और उन्हें घरों से निकलने नहीं दिया।दोपहर तक उनके घरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कश्मीरी छात्रों पर दिए गए बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर है। यदि कोई शांतिभंग का प्रयास करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed