{"_id":"680a15276cc22389190ae0f2","slug":"pahalgam-attack-cm-dhami-said-ban-on-indus-water-treaty-is-a-befitting-reply-to-pakistan-2025-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: बोले सीएम धामी, अब आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: बोले सीएम धामी, अब आतंकवाद पर 'जीरो टॉलरेंस', सिंधु जल संधि पर रोक पाकिस्तान को करारा जवाब
Thu, 24 Apr 2025 04:18 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 24 Apr 2025 04:18 PM IST
सार
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर मुहर लगाते हैं।
विज्ञापन
बैठक करते सीएम धामी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना निंदनीय है। सीसीएस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ लिए गए ऐतिहासिक और कठोर निर्णय पर अब कार्रवाई प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में भारत सरकार ने सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर पाकिस्तान को करार जवाब दिया है।
विज्ञापन
कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उठाए गए ये साहसिक कदम न केवल आतंकवाद के खिलाफ भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर मुहर लगाते हैं, बल्कि इससे दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे। इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है।