फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Padmashree Pritam Bharatwana to be the brand ambassador of 'TB Harega, Desh Jeetega' campaign

पद्मश्री प्रीतम भरतवाण होंगे टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

Wed, 24 Mar 2021 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Padmashree Pritam Bharatwana to be the brand ambassador of 'TB Harega, Desh Jeetega' campaign
क्षयरोग को पूरे देश से समाप्त किया जा सकें, इसके लिए केंद्र सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से संचालित ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ अभियान के ब्रांड एंबेसडर गायक पद्मश्री प्रीतम भरतवाण होंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

चंदरनगर स्थित स्वास्थ्य विभाग के संभागीय प्रशिक्षण केंद्र में क्षयरोग उन्मूलन को लेकर आयोजित कार्यशाला में गढ़वाल मंडल की चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ. भारती राणा ने कहा कि क्षयरोग को पूरे देश से समाप्त किया जा सके, इसके लिए साल 2025 तक क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें चिकित्सा विशेषज्ञों के अलावा जनसहभागिता जरूरी है। कहा कि पद्मश्री प्रीतम भरतवाण के अभियान से जुड़ने से क्षयरोग को हराने में हमें सफलता मिलेगी। पद्मश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि क्षयरोग उन्मूलन जनहित से जुड़ा अभियान है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति के इस दौर में कोई भी व्यक्ति क्षयरोग से अपनी जान न गंवाए। हमें आम जन तक योजना से जुड़ी जानकारी पहुंचानी होगी। तभी हम क्षयरोग के विरुद्ध इस लड़ाई में जीत हासिल कर पायेंगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व डॉ. भारती राणा तथा डॉ. अनूप कुमार डिमरी ने पौधा भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर प्रीतम भरतवाण का स्वागत किया। इस दौरान जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुधीर पांडेय, प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed