फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Paddy will be purchased at 15 purchase centers in the district from 1 October

Dehradun News: जिले में एक अक्तूबर से 15 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, तैयारी पूरी

Tue, 24 Sep 2024 03:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 03:59 PM IST
सार

खरीफ की सबसे बड़ी फसल धान के लिए खरीद सत्र एक अक्टूबर से शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Dehradun News: Paddy will be purchased at 15 purchase centers in the district from 1 October
धान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

धान खरीद के लिए केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। एक अक्तूबर से जिले के 15 केंद्रों पर धान खरीद का कार्य शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी फसल पकने में कुछ समय है। अधिकारियों ने भी क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


खरीफ की सबसे बड़ी फसल धान के लिए खरीद सत्र एक अक्टूबर से शुरू हो जाता है। इस वर्ष भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले में धान की फसल 9000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में है। बारिश की अधिकता को देखते हुए इस बार धान के अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। क्रय केंद्रों पर कॉमन धान 2300 और ए ग्रेड धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। उप संभागीय विपणन अधिकारी अनु जेकरे ने बताया कि अभी जिले में धान फसल की कटाई होने में समय है, करीब एक सप्ताह बाद अगेती धान की कटाई शुरू होगी। चार केंद्रों पर खाद्य और 11 पर सहकारिता विभाग की ओर से धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


नई पहल:  उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय ने मांगा फीडबैक, छात्रों ने दिए अंक, 382 शिक्षक कसौटी पर फेल
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-खरीद पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण, 72 घंटे में होगा भुगतान
किसानों को धान बेचने के लिए ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। किसान अपने नजदीकी केंद्र पर प्रभारी के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए किसानों को खसरा-खतौनी, बैंक खाता की पासबुक और आधार कार्ड की जानकारी देनी होगी। किसानों की ओर से बेचे गए धान का भुगतान सीधे उनके खातों में 72 घंटे में ऑनलाइन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed