{"_id":"68e42b0d72caa6ca0e0d7169","slug":"paddy-crops-laden-with-ears-were-spread-in-the-fields-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-805782-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बालियों से लदी धान की फसल खेतों में बिछीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बालियों से लदी धान की फसल खेतों में बिछीं
Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
तेज हवा से तेलपुर क्षेत्र में गिरी धान की फसल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा और भारी बारिश से बालियों से लदी धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों की नींद उड़ गई है। कई क्षेत्रों में जलभराव होने से लोग परेशान हैं। त्योहारी सीजन में भीड़ से भर रहे बाजार वीरान हो गए। सुबह दिन निकलने के साथ ही आसमान पर बादलों के छाने का क्रम शुरू हो गया था। लगभग साढ़े सात बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण घरों से बाहर निकले लोगों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्कूलों के खुलने का समय होने के कारण बच्चों को भी समस्या से जूझना पड़ा। लगभग एक घंटे के बाद बारिश का क्रम रुका लेकिन दोपहर एक बजे फिर से तेज वर्षा प्रारंभ हो गई। बारिश से विकासनगर के सिनेमा गली, 28 फीटा रोड, कॉलेज रोड, देवदत्त मार्ग, पंजाबी कॉलोनी, पहाड़ी गली, सिंगरा कॉलोनी, मुस्लिम बस्ती व सेलाकुई के जमनपुर, मधु विहार, प्रगति विहार, बायखाला आदि में भारी जलभराव हो गया। स्कूलों की छुट्टी के बाद स्कूलों से निकले बच्चों को जलभराव से गुजरकर अपने घरों की ओर जाना पड़ा। बारिश का असर विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, कालसी, साहिया, चकराता, त्यूणी आदि बाजारों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस समय मौसम का खराब होना धान की फसल के लिए नुकसानदायक है। तेज हवा, ओलावृष्टि आदि से फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन