{"_id":"58f0d98c4f1c1bc342cf7945","slug":"pac-soldier-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर हरिद्वार आए पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर हरिद्वार आए पीएसी जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में एक पीएसी के जवान की मौत हो गई। वह बैसाखी की ड्यूटी में हरिद्वार से 40 बटालियन पीएसी से आया था और भगवानपुर क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक कालेज के हाल में ठहरा था, जहां अन्य साथी भी आसपास सो रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह वह मृत पाया गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दी।जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल चंबा निवासी कुंवर सिंह-36 पुत्र सतेह सिंह 40 बटालियन पीएसी हरिद्वार में तैनात था। बैसाखी स्नान के दौरान उसकी ड्यूटी भगवानपुर क्षेत्र के बार्डर पर लगी थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात ड्यूटी के बाद वह जीएसबी कालेज के हाल में अन्य साथियों के साथ ठहरा था। शुक्रवार की सुबह देर तक नहीं उठने पर साथियों को आशंका हुई। उन्होंने जगाने का प्रयास किया तो कुंवर सिंह मृत पाया गया। यह देखकर साथियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
उन्होंने उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण सिंह नेगी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।