फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Overcrowd and sharp turn cause the death of bank employees

ओवरस्पीड और तीव्र मोड़ बना बैंककर्मियों की मौत का कारण

Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Overcrowd and sharp turn cause the death of bank employees
परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चामड़चील के पास दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि ओवरस्पीड और तीव्र मोड़ बैंककर्मियों की मौत का कारण बना।
विज्ञापन

परिवहन कर अधिकारी रत्नाकर सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिवहन कर अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिस जगह पर दुर्घटना हुई वहां पर सड़क 16 फीट चौड़ी थी। ऐसे में अंदेशा है कि युवक तेज स्पीड में गाड़ी चला रहे थे। तीव्र घूम के कारण चालक कार पर नियंत्रण नहीं बना सका। इस कारण कार खाई में जा गिरी। बताया कि दुर्घटना वाली जगह पर पैराफिट भी नहीं है। इस कारण कार सीधे खाई में जा गिरी। बताया कि रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को पांच बैंककर्मी एक कार में सवार होकर चकराता घूमने के लिए निकले थे। देर रात को उनकी कार कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर चामड़चील के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांचों की मौत हो गई थी। दुर्घटना के दो दिन बाद रविवार को कुछ लोगों ने सड़क किनारे एक कार का बंपर पड़ा देखा था। इसके बाद उन्होंने दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस के खाई में उतरने के बाद दुर्घटना का खुलासा हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed