फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Other supervisors got angry when the supervisor who

Dehradun News: चालान काटने वाले सुपरवाइजर को ऑफिस में अटैच करने पर हंगामा

Sat, 30 Sep 2023 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Other supervisors got angry when the supervisor who
Iसुपरवाइजर्स ने नगर आयुक्त से मिलकर जताया विरोध, सकारात्मक आश्वासन पर मामला हुआ शांतI
विज्ञापन




तिलक रोड पर एक व्यक्ति का चालान काटने वाले सुपरवाइजर को ऑफिस में अटैच करने पर अन्य सुपरवाइजर भड़क गए। उन्होंने निगम में हंगामा काटा और नगर आयुक्त से मिलकर अपना विरोध दर्ज किया। उनका कहना था कि वह उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही चालान काट रहे हैं, तो फिर उन पर ही कार्रवाई क्यों की जा रही है। नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि चालान काटने वाले सुपरवाइजर पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।




दरअसल, शुक्रवार को डेंगू का लार्वा मिलने पर एक सुपरवाइजर ने तिलक रोड पर एक व्यक्ति का पचास हजार का चालान कर दिया। व्यक्ति ने इसकी शिकायत विधायक राजपुर खजानदास कर दी। विधायक निगम पहुंचे और मेयर व नगर आयुक्त से इस बात को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त ने चालान काटने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वास्थ्य अनुभाग में अटैच कर लिया। शनिवार को जब इसकी भनक अन्य सुवरवाइजर को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए निगम में हंगामा किया। इसके बाद नगर आयुक्त मनुज गोयल से मिलकर अपना विरोध जताया। नगर आयुक्त के सकारात्मक आश्वासन के बाद सुपरवाइजर शांत हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed