फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   order release for Liability holders of past  government

सीएम त्रिवेंद्र का बड़ा फैसला, हरीश सरकार के दायित्वधारियों पर गिरी गाज

Thu, 06 Apr 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
order release for Liability holders of past  government

पूर्व सरकार के 300 दायित्वधारियों को पद से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिए थे। मगर बड़ी संख्या में महानुभाव प्रदेश में सरकार बदल जाने के बावजूद कुर्सी से चिपके थे।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर ऐसे सभी महानुभावों को पदमुक्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दें कि प्रदेश में 18 मार्च से नई सरकार का गठन हो चुका है। प्रदेश की सत्ता से कांग्रेस की विदाई हो चुकी है। सत्ता पर अब भाजपा काबिज है। 
विज्ञापन


सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही विभागीय मंत्रियों ने अपने विभागों से संबंधित बोर्ड, निगम और आयोगों में मनोनीत दायित्वधारियों को हटाने का अभियान शुरू कर दिया था, मगर अब भी सरकार के दर्जनों उपक्रमों में मनोनीत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार, निदेशक, सदस्यों ने अपने पदों से त्यागपत्र नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्रियों ने तो अपने स्तर पर ऐसे दायित्वधारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। मगर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मातहत मंत्रालयों और विभागों से संबंधित संस्थाओं में दायित्वधारियों को नहीं हटाया जा सका है।

संवैधानिक पदों के महानुभाव बने रहेंगे

order release for Liability holders of past  government

​बुधवार को मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने ऐसे सभी दायित्वधारियों और गैरसरकारी महानुभावों को पदमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। इस संबंध में गोपन (मंत्रिपरिषद) अनुभाग से आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और प्रभारी सचिवों को जारी हुए हैं।

संवैधानिक पदों के महानुभाव बने रहेंगे
मुख्य सचिव के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संवैधानिक पदों पर मनोनीत महानुभाव को छोड़कर बाकी महानुभावों को पदमुक्त किया जाएगा। 

पुराने हटेंगे तो नए बनेंगे
सूत्रों की मानें नई सरकार पर पार्टी के नेताओं को सरकार में एडजस्ट कराने का भी दबाव है। कई वरिष्ठ नेता हैं जिनकी निगाहें लालबत्ती के ओहदों पर लगी है। उनके लिए जगह बनाने को ये सफाई अभियान छेड़ा गया है। सूत्रों की मानें तो सभी दायित्वधारियों को हटाये जाने के बाद शासन स्तर पर चुनिंदा दायित्व की एक सूची तैयारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed