{"_id":"5bd1ee8dbdec226988376195","slug":"order-for-roorkee-nagar-nigam-nikay-chunav-process-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव 2018: रुड़की नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव 2018: रुड़की नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने शहरी विकास विभाग को रुड़की नगर निगम की चुनाव प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने ये निर्देश नैनीताल उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में दिए हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विभाग चुनाव प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में अभी 84 निकायों में चुनाव हो रहे हैं। रुड़की, श्रीनगर, बाजपुर और भतरौजखान निकायों में कानूनी वाद के चलते चुनाव प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पाई है। शेष रह गए निकायों में भी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने के संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर हुई थी।
विज्ञापन
इस याचिका के संबंध में न्यायालय ने रुड़की नगर निगम और बाजपुर नगर पालिका में भी 31 दिसंबर तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे। अदालत का आदेश आने के बाद सरकार के स्तर पर हलचल शुरू हो गई है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने शहरी विकास विभाग को तुरंत चुनाव प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो चुनाव प्रक्रिया आरंभ करने से पहले विभाग को रुड़की नगर निगम में 24 गांवों जोड़ने के प्रस्ताव पर निर्णय लेना है। यदि वो नए गांवों को नगर निगम में शामिल करता है तो सीमा विस्तार को उसे पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए अंतरिम अधिसूचना जारी करनी होगी और उसके बाद आपत्तियों के निस्तारण करना होगा।