उत्तराखंड के इन जिलों के लिए अगले 36 घंटे बेहद भारी, ऑरेंज अलर्ट जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सात जिलों में अगले 36 घंटों के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने राजधानी दून समेत सात जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के बीच जा सुबह से देहरादून में रुक-रुक कर बारिश होती रही।
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
हो सकती है कुछ दौर की तेज बारिश भी
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक लगातार बारिश का क्रम बना रह सकता है। इस दौरान बीच में कुछ दौर की तेज बारिश भी हो सकती है।
राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रहने का अनुमान है। दिन में दो से तीन दौर की तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, तेज चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ने का भी अनुमान है।