फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to the team that arrived to remove encroachments

Dehradun News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विरोध

Thu, 18 Jun 2026 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that arrived to remove encroachments
झड़ीपानी स्थित ओकग्रोव स्कूल के मुख्य द्वार के पास बनी दुकानों को अवैध बताते हुए उन्हें हटाने के लिए उत्तर रेलवे की टीम पहुंची। इसका लोगों के विरोध कर दिया। इसके बाद टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की। झड़ीपानी में उत्तर रेलवे और स्थानीय भूमिधरों के बीच भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद उत्तर रेलवे की ओर से की जा रही कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।बुधवार को टीम तीन जेसीबी मशीन और रेलवे पुलिस के साथ पहुंच गई और एक दुकान को हटाने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध किया। विरोध बढ़ने पर रेलवे प्रशासन को कार्रवाई रोकनी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से भूमि सीमांकन का विवाद चल रहा है। कई बार सीमांकन किया जा चुका है लेकिन रेलवे प्रशासन उसे मानने को तैयार नहीं है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद रेलवे के अधिकारी लगातार नोटिस जारी कर रहे हैं।आशु गुप्ता ने बताया कि उनके पास भवन कर, रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज सहित सभी दस्तावेज हैं। इसके बावजूद भवन को तोड़ने का प्रयास किया जा चुका है। भूमिधरों के प्रतिनिधि अजय गोयल ने दावा किया कि न्यायालय ने सभी नोटिस निरस्त कर दिए हैं। इस संबंध में उत्तर रेलवे के देहरादून सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) आशू शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे बताने के लिए वह सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed