फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to the Integrated City did not stop after the Chief Minister's statement

Dehradun News: मुख्यमंत्री के बयान के बाद नहीं थम रहा इंटीग्रेटेड सिटी का विरोध

Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the Integrated City did not stop after the Chief Minister's statement
मुख्यमंत्री के स्थिति साफ करने के बावजूद डोईवाला में इंटीग्रेटेड सिटी का विरोध नहीं थम रहा है। बृहस्पतिवार को दून पहुंचे किसानों ने कहा कि पहले सरकार ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण की योजना से उनकी नींद उड़ाई। अब इंटीग्रेटेड सिटी के नाम पर उन्हें उजाड़ना चाहती है। वे अपनी जमीन का एक इंच भी नहीं देंगे।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ने कहा, टिहरी बांध के लिए विस्थापित होने के बाद लोगों को डोईवाला के आसपास बसाया गया। अब कई पीढि़यों से वे यहां किसानी कर रहे हैं तो सरकार यहां से भी उजाड़ना चाहती है। कहा, डोईवाला क्षेत्र में स्मार्ट सिटी के नाम पर करीब 3080 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने की योजना है। इससे 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। किसान बलवीर सिंह ने कहा, इस संबंध में कई बार वे स्थानीय विधायक, मंत्री, अधिकारी और मुख्यमंत्री को पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन

बीते 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन सरकार अनदेखा कर रही है। इससे डोईवाला के किसानों और स्थानीय लोगों में रोष है। चेतावनी दी कि जल्द सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। डोईवाला के स्थानीय निवासी गजेंद्र रावत ने कहा, भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों की जमीनों को सस्ते दामों पर खरीदकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed