फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposition to promotion to the posts of Tehsildars

गैर भूलेख संवर्ग कर्मचारियों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नित का विरोध

Tue, 23 Mar 2021 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Opposition to promotion to the posts of Tehsildars
कालसी। विभिन्न तहसीलों में गैर भूलेख संवर्ग के प्रोन्नत कर्मचारियों की नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर नियुक्ति किए जाने के विरोध स्वरूप पर्वतीय राजस्व निरीक्षक उप निरीक्षक व राजस्व सेवक संघ के बैनर तले सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार प्रारंभ हो गया। तहसील मुख्यालय कालसी में संघ के बैनर तले राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और राजस्व सेवक संघ के कर्मचारी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष तिलकराम जोशी ने कहा कि शासन द्वारा भूलेख संवर्ग के अधिकारियों की डीपीसी लंबे समय से नहीं की जा रही है। पूरे प्रदेश की विभिन्न तहसीलों में रिक्त पड़े नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर भूलेख नियमावली के विरुद्ध गैर भूलेख संवर्ग के प्रोन्नत कर्मचारियों को नायब तहसीलदार और तहसीलदार के पदों पर तैनात किया जा रहा है। उपरोक्त तैनाती के आदेश तुरंत निरस्त किए जाने चाहिए। दो दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद भी यदि आदेश निरस्त नहीं किए गए तो आगामी एक अप्रैल से संघ से जुड़े समस्त अधिकारी और कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस अवसर पर संघ के सचिव मोतीलाल जिनाटा, मुन्ना राम वर्मा, देवराज पुंडीर और देवेंद्र रावत सहित कालसी, चकराता और त्यूनी तहसीलों के राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed