{"_id":"5b268f874f1c1bfd6e8b83a6","slug":"opposition-leader-indira-hridayesh-statement-for-nainital-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल को आरामगाह समझने वाले अधिकारी छोड़ दें जिला: इंदिरा हृदयेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल को आरामगाह समझने वाले अधिकारी छोड़ दें जिला: इंदिरा हृदयेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
indira hridayesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने रविवार को कहा कि पुलिस नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं निभा पा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नैनीताल को आरामगाह समझ लिया है। ऐसे अफसरों को तत्काल जिला छोड़ देना चाहिए।
विज्ञापन
रविवार को मीडिया से मुखातिब डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और कप्तान को सुध नहीं है। पंचायत घर के पास हुई महिला की जघन्य हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। शहर के व्यस्ततम इलाके में रात दस बजे डकैती होना पुलिस की नाकामी को दर्शाती है। हत्या के खुलासे में पुलिस भुवन चंद्र भट्ट के होश में आने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस अगर चाहे तो हर केस खुल सकता है।
विज्ञापन
प्रशासनिक व्यवस्थाएं फेल होने के कारण पर्यटन उद्योग ठप हो गया है। पर्यटक नैनीताल दोबारा न आने की बात कहकर जा रहे हैं। डॉ. हृदयेश ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगी। बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है और पेयजल की वितरण व्यवस्था फेल हो चुकी है। प्रधानमंत्री की तर्ज पर मुख्यमंत्री भी झूठे आश्वासन दे रहे हैं और योगा की ड्रेस पहनकर प्रधानमंत्री को खुश करने में लगे है। स्थिति में अगर सुधार न हुआ तो कांग्रेस जनता के साथ ऐसे नाकारा अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन