फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Opposed the decision of semester examination

सेमिस्टर परीक्षा के निर्णय का किया विरोध

Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Opposed the decision of semester examination
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल की ओर से एक माह के अंतराल के बाद फिर सेमेस्टर परीक्षा कराने के निर्णय का सक्षम छात्र संगठन ने विरोध किया है। संगठन की एसजीआरआर पीजी कॉलेज इकाई ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

छात्र संगठन ने महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से सेमेस्टर परीक्षाओं को तत्काल स्थगित कराने का आग्रह किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि कुछ ही दिन पूर्व महाविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त हुई हैं। अभी तक कक्षाएं भी सुचारु रूप से शुरू नहीं हो पाई हैं। इतने कम समय के अंतराल में परीक्षा का फिर से होना किसी भी तरह से उचित नहीं है। संगठन इस निर्णय को जल्द रद्द करने की मांग करता है। इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल, छात्र नेता नीरज रतूड़ी, नितिन चौहान, आशीष सिंह, प्रियांशु, सत्यम कुमार, संतोष बिष्ट, प्रेरणा बहुगुणा, ऋतु जोशी आदि मौजूद रहे। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed