{"_id":"587e87854f1c1bd804efe80f","slug":"oppose-to-ticket-of-khajandas","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजानदास के टिकट पर भाजपा में बवाल, कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजानदास के टिकट पर भाजपा में बवाल, कार्यालय पर प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Jan 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
BJP office Dehradun
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर रोड विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री खजानदास को टिकट दिए जाने पर भाजपा में विरोध शुरू हो गया है। इस सीट से मजबूती के साथ दावेदारी जता रहे तीन अन्य दावेदारों ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनकी बात शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
विज्ञापन
राजपुर से दावेदारी जता रहे पिछली विधानसभा चुनाव के रनर अप रविंद्र कटारिया, सरदार जीवन सिंह और अमर सिंह स्वेडिया मंगलवार को करीब 150 कार्यकर्ताओं के साथ बलबीर रोड स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने राजपुर में बाहरी व्यक्ति बर्दाश्त नहीं, स्थानीय को टिकट दो और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी हाईकमान ने स्थानीय जनता की भावनाओं का ख्याल रखे बिना ऐसे व्यक्ति को टिकट दे दिया, जिन्हें वे जानते भी नहीं हैं। जबकि हर दुख सुख में स्थानीय जनता के साथ रहने वाले नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया।
नारेबाजी कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाने प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला आदि नेता पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं ने जल्द ही उनकी बात को शीर्ष नेतृत्व के समक्ष रखने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता वहां से हटने को तैयार हुए।