{"_id":"56f6bb3e4f1c1ba41ff14f2e","slug":"oppose-of-loving-couple-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से दून आया प्रेमी युगल, मचा हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर से दून आया प्रेमी युगल, मचा हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : AmarUjala
सहारनपुर से आए प्रेमी युगल को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युगल को मुश्किल से अपनी कस्टडी में लिया। देर रात युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया। यह युगल शनिवार को रायपुर पहुंचा था।
विज्ञापन
सहारनपुर जिले का एक युगल रायपुर क्षेत्र में एक मकान में पहुंचा था। युगल अलग-अलग संप्रदाय से था। यह भनक लगते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने युवती को बहला-फुसलाकर लाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसी बीच पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
युवती को परिजनों को सौंपा
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बाद में पुलिस युगल को लेकर रायपुर थाने आ गई। पुलिस की सूचना पर देर रात युवती के परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
एसओ मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बालिग हैं। युवती को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। यदि मामले में कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।