फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operations not conducted in hospital due to strike by sub-workers in Vikas Nagar

Dehradun News: विकासनगर में उपनलकर्मियों की हड़ताल से अस्पताल में नहीं हुए ऑपरेशन

Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Operations not conducted in hospital due to strike by sub-workers in Vikas Nagar
प्रदेश संगठन के आह्वान पर जौनसार बावर और पछवादून के सरकारी अस्पतालों में तैनात उपनलकर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इसके चलते चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ और अन्य नियमित कर्मचारियों ने स्वयं ही व्यवस्था संभाली। कार्य बहिष्कार से उप जिला अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो पाए। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आज मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में बुधवार को ही ऑपरेशन हो पाएंगे।
विज्ञापन




पछवादून और जौनसार बावर में सरकारी अस्पतालों में 57 उपनलकर्मी तैनात है। इनमें सबसे अधिक 23 कर्मचारी उप जिला अस्पताल विकासनगर में कार्यरत हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर नारेबाजी की। सीएमएस डॉ. विजय सिंह के कार्यालय में पहुंचकर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। उसके बाद कर्मचारी देहरादून की ओर कूच कर गए। वहीं, उपनलकर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉप और अन्य कर्मचारियों को व्यवस्थाएं संभालनी पड़ी। कर्मचारियों की कमी के चलते मरीजों को दिक्कत हुई। पर्चे बनने में अधिक समय लगा। इंजेक्शन और इमरजेंसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी ऑपरेशन के मरीजों को हुई। अस्पताल में एक भी बड़ा ऑपरेशन नहीं हो पाया। वरिष्ठ सर्जन डॉ. नरेंंद्र सिंह चौहान ने मामूली ऑपरेशन किए। सीएमएस को ज्ञापन सौंपने वालों में राजेंद्र सिंह, अनिल गैरोला, हेमचंद्र पंत, संजू, राजपाल, धर्मेंद्र, रोशनी जोशी, उर्मिला, मुकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed